Headlines

हरियाणा में बृजभूषण शरण का विवादित बयान:महेंद्रगढ़ में बोले, यहां की महिला पहलवानों को अब कहीं नहीं मिलती चवन्नी, वे बन गए हीरो




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाथेड़ा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर के राजस्थान पुलिस में डीएसपी पद पर पदोन्नत होने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर विवादित टिप्पणी की। समारोह को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हरियाणा की कुछ महिला पहलवानों ने उन पर आरोप लगाकर उन्हें पूरे देश में पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि इसी कारण वह उन महिला पहलवानों से नाराज नहीं हैं। रामायण के प्रसंग से की तुलना अपने बयान को स्पष्ट करते हुए बृजभूषण ने रामायण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कैकई के कारण राजा राम को भगवान राम के रूप में पहचान मिली, उसी तरह महिला पहलवानों के आरोपों के कारण उन्हें भी देशभर में पहचान मिली। हरियाणा में भी हीरो बना दिया उन्होंने कहा, “उन्होंने अपयश लेकर मुझे पूरी दुनिया में अमर कर दिया। उन्होंने मुझे उत्तर प्रदेश से निकालकर हरियाणा में भी हीरो बना दिया। अब लोग मुझे यहां बुलाकर सम्मानित कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि पहले जिन महिला पहलवानों का विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान होता था, अब उनकी स्थिति बदल गई है। पहले उनको लाखों मिलते थे, अब चवन्नी का भी टोटा हो रहा है। अपने फैसलों का किया बचाव बृजभूषण शरण सिंह ने अपने राजनीतिक और खेल प्रशासन से जुड़े अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने दावा किया कि भारतीय कुश्ती में जूनियर और आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने कुछ नियम बनाए थे। उनके अनुसार, यदि वह उन फैसलों से पीछे हट जाते तो विवाद समाप्त हो सकता था, लेकिन इससे उन खिलाड़ियों का नुकसान होता, जिनके पास अपनी बात रखने के लिए कोई प्रभाव या सिफारिश नहीं थी। डीएसपी सचिन तंवर का किया सम्मान कार्यक्रम के अंत में बृजभूषण शरण सिंह ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं राजस्थान पुलिस में नवनियुक्त डीएसपी सचिन तंवर को पदोन्नति की बधाई दी। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों का स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार भी व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *