Headlines

चमकौर साहिब में AAP के हलका इंचार्ज ने संभाला पदभार:जसबीर गढ़ी बोले- कांग्रेस ने सिखों और पंजाब को भारी नुकसान पहुंचाया, जनता देगी जवाब




रूपनगर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नवनियुक्त हलका इंचार्ज और एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने रविवार को चमकौर साहिब हलके में पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में माथा टेका। इस दौरान आप एससी विंग के अध्यक्ष गोपी सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गुरु घर में नतमस्तक होने के बाद गढ़ी का काफिला मोरिंडा पहुंचा, जहां उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में भी अरदास की। मीडिया से बातचीत में गढ़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिखों और पंजाब को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि चमकौर साहिब की धरती गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों की शहादत से जुड़ी है और यहां हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज उठी है। जसबीर सिंह बोले- गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर जनता की सेवा करने आए हैं गढ़ी ने कहा कि वह किसी व्यक्ति या पार्टी को चुनौती देने नहीं, बल्कि गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर जनता की सेवा करने आए हैं। विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी की गैर-मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जल्द पूरी टीम के साथ लोगों के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वह गरीब परिवार से आते हैं और आम लोगों की समस्याओं को करीब से समझते हैं। अगले 15 दिनों में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और विकास कार्यों को गति देने के लिए कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *