![]()
नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी सुकमा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति और जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आर्थिक सहायता देने के साथ ही रोजगार और प्रशिक्षण के जरिए परिवारों को आगे बढ़ने में मदद करने की बात कही। जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बेनपल्ली पटेलपारा निवासी मुचाकी रामा की 5 मई 2025 को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद परिवार में उनकी पत्नी, 18 वर्षीय बेटा किशोर, 15 वर्षीय बेटी संजना और करीब 70 वर्षीय मां हैं। परिवार फिलहाल कृषि कार्य से जीवन-यापन कर रहा है। डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने परिवार से मुलाकात कर किशोर को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। साथ ही उसे वुडन कार्य का प्रशिक्षण दिलाने की बात कही गई है। प्रशिक्षण का खर्च मातंगी धाम उठाएगा। आईईडी की चपेट में आने से दोनों पैर गंवाए चिंतलनार थाना क्षेत्र के भीमापुरम निवासी 14 वर्षीय मड़कम सुक्की नक्सलियों द्वारा पहले लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई थी। हादसे में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। परिवार कृषि कार्य पर निर्भर है। सुक्की की स्थिति को देखते हुए मातंगी धाम की ओर से उसे 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। नौकरी मिलने तक सहायता देने का आश्वासन सुक्की के भविष्य को लेकर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आवश्यक सहयोग दिलाने का प्रयास करने की बात कही। साथ ही नौकरी मिलने तक एक साल के लिए हर महीने 31 हजार रुपए की सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिंसा से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद के साथ रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ना भी जरूरी है। इसी दिशा में प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार सहयोग करने की बात कही गई।
Source link
नक्सल-हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिले डॉ. प्रेम साई महराज:किशोर को आर्थिक मदद, दोनों पैर गंवाने वाली सुक्की को भी आर्थिक सहायता
