Headlines

मोहाली में शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का शानदार आगाज:CM मान और मीत हेयर रहे मौजूद, अभिषेक शर्मा की टीम का पहला मैच




पंजाब के मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की जा रही शेरे पंजाब – टी -20 लीग का आगाज हो गया है। इस मौके सीएम भगवंत मान, पीसीए के सचिव सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत कई हस्तिया मौजूद रही। इस मुकाबले भारतीय टीम में शामिल पंजाब के खिलाड़ियों की टीमें भी हिस्सा ले रही है। पहले मुकाबले में अमृतसर और मोहाली की टीमें भिड़ीं लीग का पहला मुकाबला रविवार को अभिषेक शर्मा की अगुवाई वाली अमृतसर सूरमा व मोहाली किंग के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 21 खिलाड़ी IPL में, टीम इंडिया में पंजाब के 4 खिलाड़ी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने भारतीय क्रिकेट को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब के 21 खिलाड़ी IPL में खेल रहे हैं। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में भी पंजाब के 4 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें कप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। मान ने कहा कि भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों की कप्तानी भी पंजाब के खिलाड़ियों के पास होना राज्य के लिए गर्व की बात है। पुरुष टीम की कप्तानी शुभमन गिल और महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। मान बोले- खेल नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल नशे के खिलाफ लड़ाई में सबसे प्रभावी हथियार है। सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए राज्य में 3,100 खेल मैदान तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए पंजाब में अब तक का सबसे बड़ा बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि से पंजाब के युवा क्रिकेटरों को बड़े मंच पर खेलने, अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने और अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। 5 सितंबर को खेडा़ वंतन पंजाब दियां शरू होगी मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से खेडा़ वंतन पंजाब दियां शरू होगी का आयोजन भी 5 सितंबर से बठिंडा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस खेल आयोजन में तीन पीढ़ियों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। PCA अध्यक्ष बोले- शेर-ए-पंजाब टी-20 कप बनेगा पंजाब क्रिकेट का नया चेहरा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने कहा कि ‘शेर-ए-पंजाब टी-20 कप’ आने वाले समय में पंजाब क्रिकेट का नया चेहरा बनेगा। इस टूर्नामेंट के जरिए देश को कई नए स्टार खिलाड़ी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहयोग के लिए PCA भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पदाधिकारियों का आभारी है। उनके समर्थन के बिना इस लीग का आयोजन संभव नहीं था।मेहता ने कहा कि लीग की ओपनिंग सेरेमनी शानदार रही। अब पंजाब के युवा खिलाड़ियों के पास दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मंच है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *