Headlines

चंदौली में 25 हजार का इनामी गौवंश तस्कर गिरफ्तार:पिकअप में 6 गौवंश मिलने के बाद से फरार था, हंडिया के पास पुलिस ने दबोचा




चंदौली जिले में सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने 25 हजार रुपए के इनामी गौवंश तस्कर गंगाधर पांडेय को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने आरोपी को रविवार शाम प्रयागराज के हंडिया के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ करीब पांच महीने पहले सैयदराजा थाने में गौवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के कारण एसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामला 25 मार्च का है। सैयदराजा पुलिस टीम जेठमलपुर तिराहे के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक सफेद पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप से छह गौवंश बरामद किए। पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि पिकअप प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र निवासी गंगाधर पांडेय के नाम पर पंजीकृत है। लगातार दबिश के बाद भी हाथ नहीं आया आरोपी वाहन के आधार पर पुलिस ने मामले की विवेचना आगे बढ़ाई और गंगाधर पांडेय को आरोपी बनाया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। आरोपी के फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। हंडिया के पास संयुक्त टीम ने दबोचा रविवार शाम सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम को आरोपी के हंडिया के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर गंगाधर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से गौवंश की तस्करी के लिए अपने वाहनों का इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तस्करी के जरिए अच्छा मुनाफा होने की बात भी स्वीकार की है। थानाध्यक्ष और स्वाट प्रभारी समेत टीम रही शामिल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी अभियान में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट प्रभारी रामजन्म यादव समेत संयुक्त टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *