![]()
लुधियाना जिले के ग्रामीण (देहाती) इलाकों में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। आज यानी सोमवार (31 अगस्त) को भाजपा लुधियाना देहाती इकाई द्वारा एक विशाल रोष प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके तहत लुधियाना कमिश्नर दफ्तर का घेराव किया जाएगा।इस प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है और सुबह से ही कमिश्नर दफ्तर के बाहर भीड़ जुटने की संभावना है। सुबह 10:30 बजे शुरू होगा एक्शन: जानकारी के अनुसारयह धरना और घेराव आज सुबह 10:30 बजे कमिश्नर कार्यालय के बाहर शुरू होगा। इस बड़े प्रदर्शन की अगुवाई मुख्य रूप से भाजपा लुधियाना देहाती के जिला प्रधान स. गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ कर रहे हैं। क्या है मुख्य मुद्दा: पार्टी का सीधा आरोप है कि लुधियाना देहाती क्षेत्रों में कानून का राज खत्म हो चुका है और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। इसी कुंभकर्णी नींद से प्रशासन को जगाने के लिए यह घेराव किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन अलर्ट पर, ट्रैफिक हो सकता है प्रभावित कमिश्नर दफ्तर के घेराव के ऐलान को देखते हुए लुधियाना पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। किसी भी तरह के टकराव से बचने के लिए कमिश्नर दफ्तर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। शहरवासियों को सलाह दी गई है कि आज सुबह के समय कमिश्नर दफ्तर की तरफ जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
Source link
