Headlines

रेवाड़ी- रोहतक हाइवे पर दो कारें टकराई, 6 घायल:पाल्हावास निर्माणाधीन ROB के सर्विस रोड पर हादसा; अगस्त में तीसरा एक्सीडेंट




रेवाड़ी- रोहतक हाइवे पर बीती रात दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। पाल्हावास में निर्माणाधीन आरओबी के सर्विस रोड पर हादसा हुआ। आगे चल रहे कार चालक ने गड्‌ढे के चलते अचानक कार का ब्रेक लगा दिया, जिससे पींछ चल रही कार उससे टकरा गई। हादसे में कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार चालक वहां से जा चुके थे। हादसे में छोटे बच्चे सहित 6 से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। इस माह यह तीसरा हादसा है। दिल्ली जा ही था एक परिवार जानकारी के अनुसार गांव मूसेपुर से एक परिवार कार से दिल्ली जा रहा था। स्विफ्ट कार में करीब 5 लोग सवार थे। पालहावास में निर्माणाधीन आरओबी के सर्विस रोड पर गड्‌ढे से बचने के लिए चालक ने अचानक कार को ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को देकर कार में फंसे लोगों को निकाला। जिससे दोनों कारों में सवार छोटे बच्चे सहित 6 से अधिक लोगों को चोटें आई, परंतु बड़ा हादसा होने से बच गया। घर-दुकान में घुसे ट्रक- ट्रॉले इससे पहले इस माह यहां दो बड़े हादसे हो चुके है। अगस्त की शुरूआत में ग्रिल और दीवार तोड़कर अनियंत्रित ट्रॉला घर में घुसगया था। रात को जब हादसा हुआ, तब दो परिवार अंदर सो रहे थे। ट्रॉले की टक्कर से बाहर खड़ी कार और घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। अगस्त के मध्य में ट्रक अनियंत्रित होकर एक खाल दुकान में घुस गया था। जिससे दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। रात का समय होने के कारण आसपास कोई नहीं होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *