Headlines

सैर से लौट रही 3 महिलाओं को टेंपो ने कुचला:कपूरथला में एक की मौत, 2 गंभीर; हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार




कपूरथला के गांव भदास में सोमवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो ने सैर से लौट रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भदास निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं सैर के लिए भुलत्थ की ओर गई थीं। सैर करने के बाद सभी महिलाएं वापस गांव लौट रही थीं। इसी दौरान भुलत्थ से बेगोवाल की ओर जा रहे डीसीएम टेंपो (नंबर HR-68-B-5468) ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हादसे में भदास निवासी माता सत्या कौर पत्नी काला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, बलजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह और सतनाम कौर पत्नी सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना बेगोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मलकीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई गुरप्रीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *