Headlines

Bahadurgarh Chain Snatching: CCTV Footage Captures Bike-Borne Thieves


महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन।

बहादुरगढ़ शहर के मॉडल टाउन इलाके में सोमवार सुबह चेन स्नैचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। गली नंबर-5 में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

.

जानकारी के मुताबिक, महिला सुबह करीब 10:10 बजे हाई स्कूल बहादुरगढ़ की तरफ से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान नीले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बदमाश झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात से जुड़ी गतिविधियां कैमरे में कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बाइक सवार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *