![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस्कॉन प्रचार केंद्र की ओर से 4 से 6 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 6 सितंबर को होने वाला सार्वजनिक कार्यक्रम रहेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। ओडिशा समेत प्रदेश के अन्य जिलों से भी भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के प्रभारी और इस्कॉन रायपुर के मुख्य पुजारी मिथिलापति दास ने बताया कि रायगढ़ में पिछले चार सालों से श्रीकृष्ण भावनामृत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं। तीन महीने पहले शुरू हुई तैयारियां श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार जन्माष्टमी को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की गई है। आयोजन की तैयारियां करीब तीन महीने पहले ही शुरू कर दी गई थीं। 4 सितंबर की सुबह 10 बजे से बच्चों के लिए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित चित्रकला, निबंध, रंगोली, क्राफ्ट मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम 5 बजे से हरिनाम संकीर्तन और विशेष पूजन के साथ जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत होगी। नंदोत्सव और व्यास पूजा का आयोजन 5 सितंबर को नंदोत्सव के साथ इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की व्यास पूजा होगी। यह आयोजन शाम 4 बजे से इस्कॉन प्रचार केंद्र में किया जाएगा। 6 सितंबर की दोपहर 3:30 बजे से अंश होटल के हॉल में मुख्य सार्वजनिक महोत्सव आयोजित होगा। इसमें बाल महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाट्य मंचन, भजन संध्या, हरिनाम संकीर्तन और पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का विशेष महाभिषेक और महाआरती भी की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए शाम 7:30 बजे से महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा दिनभर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
Source link
रायगढ़ में इस्कॉन का तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:श्रद्धालुओं के बीच गूंजेगा हरे कृष्ण महामंत्र, ओडिशा समेत दूसरे राज्यों से पहुंचेंगे भक्त
