Headlines

दुर्ग में दहेज प्रताड़ना मामले में 2 गिरफ्तार:पुलिस ने सास-देवर को रिमांड पर भेजा,अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप




दुर्ग। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने वैशाली नगर थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया। कई धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 149/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 296, 119(1), 115(2), 351(3), 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की। सास और देवर गिरफ्तार विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुषमा पाण्डेय (50) और अस्वनी पाण्डेय (23) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी दशहरा मैदान के पास, वैशाली नगर के निवासी हैं। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जांच जारी पुलिस के अनुसार, जांच में दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई है। मामले में लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *