Headlines

मेरठ नरसहांर का दोषी जेल से आते ही विवाद में:स्वागत का वीडियो वायरल, गाना लगाया मैं आ गया फिर से, नाश करूंगा थारा




आगरा की सेंट्रल जेल से मेरठ के मेरठ के हस्तिनापुर के बहुचर्चित भीकुंड- इकवारा नरसंहार में 30 साल की सजा पूरी करने के बाद छूटे श्रीराम जाटव फिर विवाद में आ गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद जुलूस का वीडियो वायरल होने पर आगरा पुलिस हरकत में आ गई। मामले में जांच कराई गई। पुलिस का दावा है कि स्वागत का वीडियो वायरल हुआ। जुलूस निकालने की पुष्टि नहीं हुई। सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए हैं। एक वायरल 18 सेकंड की रील में श्रीराम जाटव केंद्रीय कारागार से बाहर निकलता नजर आ रहा है। उसके साथ तीन से चार लोग भी नजर आ रहे हैं। रील में गाना भी बज रहा है कि “मैं आ लिया मैं फिर से, अब नाश करूंगा थारा, मैं तो जाटव जेल से छुटके, यो खबर छपी अखबारों में मारूंगा तने मारूंगा…।” वीडियो में वह एक कार के रूफ टाप पर खड़ा हुआ है। गले में माला पड़ी हुई हैं। जेल के बाहर ही महिलाएं और अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने जांच की। यह देखा गया कि वीडियो कहां बनाए गए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बंदी ने 30 साल की सजा पूरी की थी। इसके बाद वो रिहा हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाए। जुलूस निकालने की बात सामने नहीं आई है। कल भी समाज के लिए लड़ा, आज भी लडूंगा
दूसरे वीडियो में श्रीराम जाटव कह रहा है कि कल भी समाज के लिए लड़ा था, आज भी समाज के लिए लडूंगा। इस पर वहां मौजूद लोग ताली बजाते हैं। जिंदाबाद के नारे भी लगाते हैं। यह था मामला
हस्तिनापुर निवासी श्रीराम जाटव का परिवार अब मेरठ में रहता है। हस्तिनापुर खाद क्षेत्र में श्रीराम गैंग और किरोड़ी गुर्जर गैंग के बीच वर्चस्व की जंग चल रही थी। किरोड़ी गुर्जर गैंग ने वर्ष 1997 में इकवारा के जंगल में जाति विशेष के 6 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बदले में श्रीराम उर्फ सिरया ने जनवरी 1997 में भीकुंड गांव में एक चौपाल पर गोलियां बरसाकर 6 लोगों की हत्या कर दी थी। उसे निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। 30 सितंबर को हाईकोर्ट में अपील की गई जिसने निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *