Headlines

सनौली पुलिस ने अरेस्ट किया लूटपाट का आरोपी:राखी बेचने आए व्यक्ति से लूटा मोबाइल और नकदी, वारदात में भाई को भी मिलाया




पानीपत जिले में सनौली पुलिस ने गांव राणा माजरा में एक फेरी वाले से मोबाइल फोन और नकदी छीनने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राणा माजरा निवासी साहिल उर्फ जालो के रूप में हुई है। उसे सोमवार की शाम राणा माजरा यमुना बंधा के पास से पकड़ा गया। थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि रूपचंद कॉलोनी उग्राखेड़ी निवासी संजीव ने शिकायत दी थी। संजीव फेरी लगाकर सामान बेचते हैं और उन्होंने अपनी बाइक के पीछे रेहड़ा बनवाया हुआ है। गांव में राखी बेचने गया था व्यक्ति संजीव ने बताया कि 23 अगस्त को वह अपने दोनों बेटों वंश (15) और प्रियांशु (14) के साथ राणा माजरा गांव में राखी बेचने गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह गांव में फेरी लगा रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और संजीव का मोबाइल फोन और जेब में रखे करीब 4,500 रुपए छीनकर भाग गए। संजीव की शिकायत पर सनौली थाने में स्नैचिंग की धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी थी। सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि पुलिस टीम अपने सभी सूत्रों को सक्रिय कर आरोपियों को पकड़ने में लगी थी। सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि स्नैचिंग की वारदात में शामिल एक आरोपी राणा माजरा यमुना बंधा के पास बाइक पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारकर युवक को पकड़ लिया। भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम पूछताछ में आरोपी साहिल ने अपने बड़े भाई शाहरूख के साथ मिलकर यह वारदात करना कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और उसका फरार भाई शाहरूख नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों भाइयों ने मिलकर फेरी वाले से नकदी और मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। साहिल ने बताया कि छीना गया मोबाइल फोन उसके भाई शाहरूख ने अपने पास रख लिया था, और उसके हिस्से में छीनी गई 4,500 रुपए की नकदी आई थी। पुलिस ने आरोपी साहिल के कब्जे से बची 2500 रूपए की नकदी बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *