Headlines

मोतिहारी में बस की टक्कर से बच्चे की मौत:इलाज के समय गई जान, परिजनों ने बीच रोड की आगजनी




मोतिहारी में एक बस की टक्कर से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कुरनिया माता मंदिर के पास हुई। मृतक की पहचान गांधीनगर निवासी विक्की पटेल के पांच वर्षीय बेटे शिवांश कुमार के रूप में हुई है। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, शिवांश कुमार अपने परिवार के साथ कुरनिया माता मंदिर में पूजा करने गया था। इसी दौरान ढाका से घोड़ासहन आ रही वैष्णव ट्रेवल्स की बस ने उसे टक्कर मार दी। टायर जलाकर सड़क जाम किया इस दुर्घटना में शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत घोड़ासहन के एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। परिजन शिवांश को मोतिहारी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए बच्चे के शव को स्थानीय बस स्टैंड पर रख दिया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन इसके बाद उन्होंने टायर जलाकर ढाका-घोड़ासहन मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन रुक गया। जाम की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग का वाहन भी मौके पर पहुंचा और सड़क पर जल रहे टायरों की आग बुझाई। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *