![]()
उज्जैन शहर में मंगलवार रात करीब 9 बजे फ्रीगंज टावर चौराहे पर गणेश प्रतिमा लाई गई। कलालसेरी के युवराज गणेशोत्सव समिति ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हुए।गणेश प्रतिमा के आगमन के लिए टावर चौराहे पर विशेष ट्रस्ट बनाया गया था। यहां आतिशबाजी की गई। डीजे और ढोल की धुन पर धार्मिक भजनों के बीच युवाओं ने नृत्य किया। समिति सदस्य प्रीतम गुप्ता ने बताया कि यह उनके ‘लालबाग के राजा’ का आगमन है। समिति पिछले 10 साल से गणेश जी की स्थापना कर रही है। इस साल आगमन का आयोजन दूसरी बार किया गया है। गणेश प्रतिमा उज्जैन के कलाकारों ने तैयार की है। इसकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। समिति के मुताबिक, प्रतिमा में गणेश जी वाहन पर बैठे हैं। उनके हाथों में भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग, डमरू और त्रिशूल जैसे धार्मिक प्रतीक दिखाए गए हैं। प्रतिमा देखने के लिए फ्रीगंज टावर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। गणेश चतुर्थी पर 14 अगस्त को घर-घर गणेश जी की स्थापना होगी। अगले 10 दिनों तक पूजा-अर्चना चलेगी। इससे पहले शहर में गणेश प्रतिमाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। देखें तस्वीरें…
Source link
उज्जैन के फ्रीगंज टावर चौराहे पर गणेश प्रतिमा का आगमन:आतिशबाजी और ढोल-डीजे पर झूमे युवा, 1.80 लाख की प्रतिमा लाई गई
