Headlines

हिमाचल में बारिश-लैंडस्लाइड से 1202 करोड़ की संपत्ति तबाह:अगले 48 घंटे भी कुछ हिस्सों में बरसेंगे बादल, 4 सितंबर से कमजोर पड़ेगा मानसून




हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से अब तक 1202 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंच चुका है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग (PWD) को करीब 914 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। इस दौरान 18 लोगों की मौत लैंडस्लाइड, एक की फ्लैश फ्लड और 13 की पानी में डूबने से हुई है। बीती रात भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार- आज (बुधवार को) भी कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी है। प्रदेश के बाकी जिलों के लिए गुरुवार को कोई अलर्ट नहीं है। 4 सितंबर से कमजोर होगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार- 4 सितंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर कमजोर पड़ेगा। इसके बाद 7 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। सीजन में सामान्य से 10% कम बारिश हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है। हमीरपुर में सामान्य से 34% कम, कांगड़ा में 5%, किन्नौर में 8%, लाहौल-स्पीति में 59%, मंडी में 17%, सोलन में 13% और ऊना में नॉर्मल से 2% कम बारिश हुई। वहीं बिलासपुर में 2% ज्यादा, कुल्लू में 14%, शिमला में 14% और सिरमौर में 3% अधिक बारिश दर्ज की गई है। चंबा में बारिश सामान्य के आसपास रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *