Headlines

श्रीगंगानगर घटना पर मंदसौर में सर्व समाज का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग




मंदसौर में राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बालिका के साथ हुई घटना के विरोध में शुक्रवार को मंदसौर में सर्व समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। गांधी चौराहे पर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एसडीएम शिवलाल शाक्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में घटना पर गहरा दुख और आक्रोश जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी बेटी के साथ होने वाला अपराध पूरे समाज का दर्द है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके। साथ ही दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि जांच में किसी अधिकारी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही या संरक्षण सामने आता है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा और हर संभव सहायता देने की भी मांग की गई। महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग ज्ञापन में देशभर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे मामलों की त्वरित जांच और अभियोजन के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने के साथ स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और परिवहन व्यवस्था में महिला सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग भी उठाई। इस दौरान भाजपा नेता विनय दुबेला ने कहा कि देश में कहीं भी किसी बेटी के साथ अन्याय होता है तो मंदसौर का समाज उसके खिलाफ आवाज उठाने में पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा समाज और शासन-प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के अंत में लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग दोहराई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *