Headlines

चंडीगढ़ में बिल्डिंग प्लान की मंजूरी अब पूरी तरह ऑनलाइन:आर्किटेक्ट खुद कर सकेंगे प्लान सर्टिफाई, SMS और ई-मेल से मिलेगी अपडेट




चंडीगढ़ प्रशासन ने बिल्डिंग प्लान की मंजूरी की प्रक्रिया को और आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम को पूरी तरह लागू कर दिया है। अब शहर में आवासीय, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी की बिल्डिंग प्लान अप्रूवल प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। नई व्यवस्था में आर्किटेक्ट को सेल्फ-सर्टिफिकेशन की सुविधा देने के साथ आवेदन की रियल टाइम ट्रैकिंग और अधिकारियों के लिए मॉनिटरिंग डैशबोर्ड भी शुरू किया गया है। ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम को अप्रैल 2022 में शुरू किया गया था। अब इसे बड़े स्तर पर लागू करते हुए बिल्डिंग की कई अन्य श्रेणियों को भी इसके दायरे में शामिल किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य बिल्डिंग प्लान की मंजूरी में लगने वाले समय को कम करना और प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है। आर्किटेक्ट खुद कर सकेंगे प्लान जमा नई सेल्फ-सर्टिफिकेशन व्यवस्था के तहत काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) में पंजीकृत आर्किटेक्ट आवासीय, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्लॉट के बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इससे आवेदकों को बार-बार विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी और निर्धारित समय सीमा में मंजूरी मिलने में मदद मिलेगी। हर स्टेज की मिलेगी ऑनलाइन जानकारी आवेदन की जांच से लेकर फीस असेसमेंट, तकनीकी एनओसी जारी होने और अंतिम मंजूरी तक हर चरण की जानकारी आवेदक को SMS और ई-मेल के जरिए दी जाएगी। इससे लोग अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे और बार-बार फॉलोअप करने की जरूरत नहीं होगी। अधिकारियों के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रमुखों के लिए एक एडमिनिस्ट्रेटिव डैशबोर्ड भी तैयार किया है। इसके जरिए अधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर लंबित आवेदनों की रियल टाइम जानकारी मिलेगी। इससे सिटीजन चार्टर में तय समय सीमा के पालन की निगरानी की जा सकेगी। डीसी बोले- प्रक्रिया हुई आसान और पारदर्शी डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम से बिल्डिंग प्लान अप्रूवल की प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी हुई है। आर्किटेक्ट के सेल्फ-सर्टिफिकेशन, समय पर डिजिटल अपडेट और रियल टाइम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड से देरी कम करने और आवेदकों को हर चरण की जानकारी देने में मदद मिल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *