Headlines

चोरी के बाद पुलिस पर नकली सोना देने का आरोप:संगरूर में पीड़ित परिवार और किसानों ने थाने के बाहर धरना दिया




संगरूर के दिड़बा में एक परिवार के घर से 7 अगस्त को 12 तोले सोना और 95 हजार रुपए चोरी होने के मामले में विवाद बढ़ गया है। पीड़ित मंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन पकड़े गए आरोपी द्वारा अपने पिता पर चोरी का आरोप लगाए जाने के बावजूद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी का पिता अभी गांव में ही रह रहा है। पीड़ित परिवार के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने दिड़बा थाने के बाहर धरना दिया। किसान नेता मनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि चोरी किया गया सोना असली था, लेकिन पुलिस परिवार को नकली सोना देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के लिए 10 दिन का समय मांगा है। SHO बोले- पुलिस ने 10 दिन का समय लिया है किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर परिवार को असली सोना वापस नहीं किया गया और मामले में न्याय नहीं मिला तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, दिड़बा थाने के एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि बरामद सोने की पहचान कराई गई थी और परिवार ने उसे अपना बताया था, लेकिन बाद में सोना नकली बताकर लेने से मना कर दिया। एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने 10 दिन का समय लिया है। मामले की गंभीरता से जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *