Headlines

फाजिल्का में रिटायर्ड सूबेदार अमरीक सिंह का निधन:91 की उम्र में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार; तीनों युद्धों में निभाई थी अहम भूमिका




फाजिल्का के गांव माहूआणा बोदला निवासी रिटायर्ड सूबेदार अमरीक सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में आर्मी कैट फाजिल्का की ओर से सूबेदार कुलदीप सिंह के नेतृत्व में जवान पहुंचे। जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, रिश्तेदार और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने अमरीक सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अमरीक सिंह भारतीय सेना में सेवा के दौरान 1962, 1965 और 1971 के तीनों युद्धों में शामिल रहे और अहम भूमिका निभाई। उनकी बहादुरी को देखते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने उन्हें नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया था। वह वर्ष 1988 में सेना से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरू किया और अपनी बस सर्विस का नाम ‘एक्स-सोल्जर’ रखा। अमरीक सिंह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। एक्स-सर्विसमैन यूनियन के प्रधान कैप्टन रजिंदर सिंह सहित पूर्व सैनिकों और क्षेत्रवासियों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *