Headlines

सोनीपत में पावर ग्रिड लाइन पर किसानों से चर्चा:डीसी नेहा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, भूमि अधिग्रहण पर आपत्तियां सुनी




सोनीपत से सिवानी तक प्रस्तावित पावर ग्रिड लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर बुधवार को गोहाना एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। डीसी नेहा सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किसानों के साथ चर्चा की गई। बैठक में पावर ग्रिड लाइन से जुड़े किसानों की आपत्तियों, सुझावों और चिंताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पूरी बैठक अच्छे और सकारात्मक माहौल में हुई। डीसी नेहा सिंह ने किसानों के हर सुझाव और आपत्ति को ध्यान से सुना। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना से जुड़ी जानकारी भी ली। नेहा सिंह ने किसानों से आपस में बात करके समाधान निकालने को कहा। चर्चा के लिए एक हफ्ते का समय मांगा किसानों ने परियोजना से संबंधित अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा के लिए एक हफ्ते का समय मांगा। इस पर सहमति बन गई। एक हफ्ते बाद किसान परियोजना से जुड़े अपने सुझावों और आपत्तियों पर विचार करेंगे। इसके बाद फिर से बैठक होगी। इसमें किसानों के सुझावों और आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही आगे की कार्रवाई भी तय की जाएगी। भूमि अधिग्रहण से जुड़े विषयों के बारे में भी बताया बैठक में गोहाना के एसडीएम अंकित कुमार ने भी किसानों और पावर ग्रिड के अधिकारियों के बीच तालमेल बनाने के लिए जरूरी जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों को परियोजना की प्रक्रिया और भूमि अधिग्रहण से जुड़े विषयों के बारे में भी बताया। बैठक में शुगर मिल की निदेशक अंकिता वर्मा, नायब तहसीलदार हेमंत कुमार, पावर ग्रिड की ओर से जीएम वीरेंद्र, डीजीएम प्रमोद कुमार भगत और इंजीनियर त्रिलोकी कुमार शामिल थे। किसानों की ओर से चांद सरपंच जाजी, मनोज कुमार सरपंच, बसंत सरपंच, पवन, राजबीर, अजीत और नरेंद्र गहलावत सहित कई अन्य किसान भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *