![]()
सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के 7 बेहतरीन खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। मानव संसाधन विभाग ने ‘हरियाणा आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन रूल्स, 2018’ के तहत इन खिलाड़ियों को HCS (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और HPS अधिकारी के पदों पर नियुक्ति देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद मानव संसाधन विभाग ने 2 सितंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। देखें, जारी लेटर की कॉपी… इन्हें मिली नियुक्ति: 6 बने HCS, 1 को मिला HPS पद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फैसला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 18 अप्रैल 2022 को दिए गए फैसले तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा 29 मई 2026 को पास किए गए आदेश के तहत यह फैसला लिया गया है। सरकार ने मुख्य सचिव (सेवाएं-II शाखा) और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इन खिलाड़ियों के नियुक्ति पत्र जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।
Source link
हरियाणा में 7 खिलाड़ियों की अफसर पद पर नियुक्ति:अंकुर मित्तल समेत 6 बनेंगे HCS; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार का फैसला
