Headlines

रतिया में हड़ताल के बीच गरमाया माहौल:पालिका परिसर में लगाए कूड़े के ढेर, डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियों को रोका




फतेहाबाद जिले के रतिया नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी रही। गुरुवार को प्रशासन ने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां भेजीं, तो हड़ताल पर बैठे कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने विरोध करते हुए कूड़ा उठाने वाली 3 गाड़ियों को वार्डों से नगर पालिका परिसर में लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने पालिका परिसर में कूड़े के ढेर लगाकर अपना गुस्सा जताया। उन्होंने कूड़ा उठाने वाले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की हवा भी निकाल दी। कर्मचारी नेता भूप सिंह ने बताया कि ये गाड़ियां वार्ड नंबर 16, वार्ड नंबर 17 और मुख्य बाजार से लाई गई थीं। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप भूप सिंह ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ अड़ियल रवैया अपना रही है। सरकार मांगों को मानने की घोषणा तो करती है, लेकिन अभी तक उन्हें लागू करने का कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। भूप सिंह ने साफ किया कि जब तक सरकार लिखित में सर्कुलर जारी कर कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती, तब तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। पुलिस सुरक्षा में चलाया जा रहा डोर-टू-डोर अभियान वहीं, नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के अंदर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली तीन गाड़ियां शहर के विभिन्न वार्डों में भेजकर कूड़ा उठाने का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि शहर की सफाई व्यवस्था जल्द से जल्द पटरी पर लाई जाए। सचिव शुभम कुमार ने कहा कि जल्द ही सभी वार्डों के अंदर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 29वें दिन भी जारी रही हड़ताल नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज 29 दिन पूरे हो गए हैं। एक ओर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से शहर से कूड़ा उठाने का प्रयास कर रहा है। लंबे समय से जारी हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और कई स्थानों पर कूड़ा जमा होने की स्थिति बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *