Headlines

बिलासपुर में युवक का मोबाइल हैक कर अकाउंट किया खाली:साइबर-फ्रॉड, ड्रेस के लिए 500 रुपए में ऑनलाइन-आर्डर, डिलीवरी के नाम पर नर्स से एक लाख की ठगी




बिलासपुर में दो अलग-अलग मामलों में युवक और नर्स साइबर ठगी के शिकार हो गए। कोनी के ग्राम बिरकोना में रहने वाले एक युवक का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपए पार कर दिए। वहीं, सिरगिट्‌टी में नर्सिंग स्टाफ ने ड्रेस के लिए आनलाइन आर्डर किया था, जिसकी कीमत महज 500 रुपए थी। उसकी डिलीवरी के नाम पर ठगों ने एक लाख रुपए ट्रांसफर करा लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना के प्रहलाद बरेठ (33) ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका बैंक अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है। 7 अगस्त 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने किसी लिंक या तकनीकी तरीके से उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। मोबाइल हैक करते ही अकाउंट खाली फोन हैक होने के कुछ ही देर बाद उसके बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के 98 हजार रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित को इस ऑनलाइन ठगी की भनक तब लगी जब उसने अपना बैंक अकाउंट चेक किया। खाते से अचानक 98 हजार गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने बैंक जाकर ट्रांजक्शन की जानकारी ली और इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोनी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से संबंधित बैंक खाते और उस आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। 500 रुपए के ड्रेस का ऑनलाइन आर्डर, ठगों ने वसूले एक लाख रुपए वहीं, सिरगिट्टी में रहने वाली नर्सिंग स्टाफ ने ऑनलाइन साइट से 500 रुपए की ड्रेस ऑर्डर की थी। डिलीवरी से पहले उसने 500 रुपए का भुगतान भी कर दिया था। लेकिन ड्रेस नहीं पहुंची तो 24 अगस्त को उसने दिए गए नंबर पर फोन किया। इसके बाद ठगों ने डिलीवरी के नाम पर उससे फिर 500 रुपए मांगे। इसके बाद आईडी ब्लॉक होने और फर्जी खाते में पैसे जमा करने जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर ठगों ने उससे कई किस्तों में करीब 1 लाख रुपए जमा करा लिए। एक लाख देने के बाद ठगी का हुआ एहसास ढेर सारे रुपए देने के बाद भी जब नर्स को उसका ड्रेस नहीं मिला तो उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वह थाने जाकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मुताबिक नर्स ने रुपए 22 अगस्त से 31 अगस्त तक अलग-अलग खातों में कई बार रुपए ट्रांसफर किए हैं। मामले में आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज पुलिस ने संबंधित खातों की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *