Headlines

चंडीगढ़ नगर निगम वार्ड आरक्षण का ड्रॉ 11 सितंबर को:SC, SC महिला और सामान्य महिला वर्ग के वार्ड होंगे तय, ऑर्डर हुए जारी




चंडीगढ़ में दिसंबर 2026 में होने वाले नगर निगम के आम चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने वार्डों के रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 11 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे ‘ड्रॉ ऑफ लॉट्स’ निकाला जाएगा। इस दौरान अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जाति की महिलाओं और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया होगी। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, सी.पी.आई. (एम), इंडियन नेशनल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी को आधिकारिक पत्र जारी किया है। हर दल से केवल 5 लोगों को एंट्री राज्य निर्वाचन आयोग के विशेषाधिकार अधिकारी (OSD) द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यू.टी. स्टेट गेस्ट हाउस के कॉन्फ्रेंस रूम में बैठने की सीमित जगह है। इसलिए प्रत्येक राजनीतिक दल से अधिकतम 5 प्रतिनिधियों को ही इस प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी गई है। दिसंबर में होंगे नगर निगम चुनाव नोटिस में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि चंडीगढ़ नगर निगम का आम चुनाव दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। इस ड्रॉ के बाद साफ हो जाएगा कि शहर का कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा, जिससे राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीतियां और उम्मीदवार तय कर सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *