![]()
हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव 11 जुलाई को भिवानी आएंगी। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। मंत्री आरती राव भिवानी के महम रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री गांव बीरण में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीणों से भी रूबरू होंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय से जारी शेड्यूल के अनुसार कैबिनेट मंत्री आरती राव 11 जुलाई शनिवार को सुबह दस बजे गांव बीरण पहुंचेगी। जहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी और लोगों से रूबरू भी होंगी। इसके उपरांत 11 बजे भिवानी के महम रोड़ पर स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में पहुंचेंगी। जहां पर वे फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद वे करीब साढ़े 11 बजे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के आवास पर पहुंचेगी।
Source link
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आज भिवानी में:आरती राव करेंगी प्राकृतिक चिकित्सालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन, बीरण में ग्रामीणों से होंगी रूबरू
