Headlines

गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला:अवैध रूप से लगने वाली मार्केट को हटा रही थी टीम, पथराव कर शीशे तोड़े, दाे घायल



गुरुग्राम में मानेसर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर गुरुवार देर शाम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा अचानक पथराव कर दिया। यह घटना गांव अलीयर-बास्कुशला स्थित शंकर की ढाणी के पास मुख्य मार्ग पर हुई, जहां टीम अवैध रूप से बनी मार्केट को हटाने गई थी। इस झड़प में नगर निगम के दो कर्मचारी चोटिल हो गए, जबकि अधिकारियों की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।
जानकारी के अनुसार, शंकर की ढाणी के पास मुख्य सड़क पर लंबे समय से अवैध मार्केट और रेहड़ियों का कब्जा था, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था। शाम करीब 5 बजे नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ विकास शर्मा के नेतृत्व में जेई देविंदर और मंदीप समेत पूरी टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम पर रेहड़ी वालों ने पत्थर फेंके
टीम ने लगभग 80 फीसदी अवैध अतिक्रमण को शांतिपूर्ण तरीके से हटा दिया था। लेकिन जैसे ही दस्ते ने सड़क किनारे लगी बची हुई रेहड़ियों को जब्त करना और हटाना शुरू किया, वहां मौजूद रेहड़ी संचालक उग्र हो गए। देखते ही देखते उन्होंने नगर निगम की टीम को निशाना बनाकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दो कर्मचारियों को सिर में चोट आई
पथराव की इस घटना में नगर निगम के दो कर्मचारियों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने टीम के वाहनों पर भी बड़े-बड़े पत्थर बरसाए, जिससे अधिकारियों की गाड़ियों के शीशे टूट गए। कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के तुरंत बाद घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार और मेडिकल लीगल रिपोर्ट कटवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया।
थाने में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद नगर निगम के अधिकारियों की ओर से आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 थाने में हमलावरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *