![]()
भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ फोरलेन पर बाबा होटल के पास गुरुवार देर शाम हथियारबंद बदमाश ने युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड पीठ में लगी है। गोली लगते ही में खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल युवक की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के रहने वाले हनुमान यादव के 30 साल के बेटे संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। फोन पर किसी बात को लेकर पूछताछ के दौरान हुआ था झगड़ा संतोष ने बताया कि मैं बाहर काम करता हूं। दो दिन पूर्व आरोपी से फोन पर किसी बात के पूछताछ करने को लेकर बहस हुआ था। गुरुवार की देर शाम जब मैं करीसाथ फोरलेन स्थित एक पान की दुकान पर बैठा था। तभी आरोपी पीछे से आया और मेरी पीठ में गोली मारकर फरार हो गया। संतोष ने बताया कि गोली लगते ही मैं जमीन पर गिर गया। घायल संतोष यादव ने गांव के ही रवि सिंह नाम के युवक पर दो दिन पूर्व फोन पर हुए झगड़े को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है। गजराजगंज ओपी इंचार्ज बोले- जमीन विवाद की जानकारी आ रही है गोली मारने की घटना को लेकर गजराजगंज ओपी इंचार्ज ने बताया कि दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर गोली मारने की बात सामने आई है और कारीसाथ गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के बटे रवि कुमार सिंह पर गोली मारने का आरोप सामने आ रहा है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, इलाज कर रहे सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं साइड पीठ में लगी है, जो दाहिने साइड आकर फंस गई है, जिसके कारण लीवर, लग्स समेत कई पार्ट डैमेज है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और क्षतिग्रस्त पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है।
Source link
भोजपुर में पहले के विवाद में युवक को मारी गोली:प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी, लिवर और लंग्स डैमेज; घायल बोला- पीठ में बुलेट दाग आरोपी भागा
