![]()
चंडीगढ़ में जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए नाटक की रिहर्सल करने जा रहे युवकों पर चाकू से हमला किया गया। एक युवक ने पहले पीछे से आवाज लगाकर अन्य को रोका और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका एक साथी चाकू लेकर मौके पर पहुंच गया। दोनों ने युवकों पर हमला कर दिया। हमले में युवक की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ पीड़ित युवकों से पूछताछ की। वहीं, एरिया पार्षद और पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला के पति दविंदर सिंह बबला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में नशे की समस्या को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।बबला ने आरोप लगाया कि सेक्टर-29 में सरेआम नशा किया जा रहा है। नशा करने वाले युवक लोगों और अन्य युवकों के साथ मारपीट कर रहे हैं। अब जानिए पूरा मामला क्या था… क्षेत्र में खुलेआम नशा किया जा रहा है घटना के बाद एरिया पार्षद और पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला के पति दविंदर सिंह बबला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में खुलेआम नशा किया जा रहा है। नशा करने वाले लोगों और युवकों के साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले भी शिकायतें दी गई हैं और संबंधित युवकों के नाम तक बताए गए हैं। पुलिस को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए बबला ने कहा कि पुलिस को क्षेत्र में नशा करने वालों की जानकारी देने के बावजूद अगर कार्रवाई नहीं होती तो ऐसे लोगों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि सेक्टर-29 और आसपास के क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दविंदर सिंह बबला ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों के कारण लोगों में डर का माहौल है और पुलिस को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। बबला ने कहा कि चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी पुलिस अधिकारियों को शहर में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद शहर में नशे से जुड़ी गतिविधियों और विवादों की घटनाएं सामने आ रही हैं।
Source link
चंडीगढ़ में जन्माष्टमी रिहर्सल कर रहे युवकों को चाकू मारा:आंख के नीचे चोट आई; BJP नेता बोले- सीनियर अफसर से शिकायत करेंगे
