Headlines

इंदौर के पूर्व ADM बीबीएस तोमर का निधन:VVIP दौरों से लेकर प्रवासी सम्मेलन तक संभाली कमान, दो महीने से चल रहा था इलाज




इंदौर के पूर्व अपर जिला कलेक्टर (एडीएम) बीबीएस तोमर का 66 वर्ष की आयु में शुक्रवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले करीब दो महीनों से गंभीर बीमारी के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। तोमर ने इंदौर कलेक्टोरेट में सहायक भू-अधीक्षक से लेकर अपर कलेक्टर तक विभिन्न पदों पर सेवाएं दी थीं। बीबीएस तोमर को इंदौर में लंबे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान प्रोटोकॉल व्यवस्था और बड़े आयोजनों के कुशल प्रबंधन के लिए खास तौर पर जाना जाता था। VVIP दौरों के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े आयोजनों में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वे वर्ष 2022 में रिटायर्ड हुए थे। बड़े आयोजनों की जिम्मेदारी संभालने में माहिर थे
तोमर की कार्यशैली ऐसी थी कि बड़े आयोजनों में आने वाले अतिथियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उनका सहज और सम्मानजनक व्यवहार चर्चा में रहता था। प्रोटोकॉल से जुड़े काम में उनकी पकड़ और मौके के मुताबिक तुरंत निर्णय लेने की क्षमता के चलते उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती थीं। दो महीने से चल रहा था इलाज
परिजनों के अनुसार बीबीएस तोमर पिछले दो महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। किडनी की समस्या के साथ ब्रेन हेमरेज हो गया था। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अंतिम यात्रा 6 सितंबर सुबह 10.30 बजे उनके निज निवास H-4, रतलाम कोठी से निकलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *