Headlines

कैथल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी:सड़कों पर फैला कचरा, मंत्री बेदी का आवास घेरने गए सफाईकर्मी




कैथल में नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी जींद जिले के नरवाना के लिए रवाना हुए। नरवाना में कर्मचारियों द्वारा मंत्री कृष्ण बेदी का आवास का घेराव किया जाएगा। सड़कों पर कचरे के ढेर दूसरी ओर सफाई ने होने के कारण शहर में जगह जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों पर कचरा प्वाइंटों के पास बदबू फैल रही है। वहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर कचरा उठान का कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन हालात फिर भी खराब हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठन कर्ता, एसकेएस के जिला सचिव शिवचरण और सचिव विक्की टांक का कहना है कि नगर पालिका व फायर के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लम्बी हड़ताल की थी। ‘मुख्य मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए’ उसके बाद 13 मई को हरियाणा भवन चंडीगढ़ में विभागीय मंत्री विपुल गोयल और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर के खुल्लर की अगुवाई में अन्य अधिकारियों ने संघ की राज्य कमेटी के साथ लगभग 6 घंटे मीटिंग की और मांग पत्र में सभी मांगों को मानकर 20 जून तक परिपत्र जारी करने का ठोस आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मुख्य मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों से पीछे हट कर वादा खिलाफी कर रही है। अपने 12 साल के कार्यकाल में आज तक एक भी सफाई, सीवर और फायर के कर्मचारी पक्का नहीं किया, जिससे भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता साफ तौर पर झलकती है। कर्मचारी इन्हीं मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *