Headlines

संभल में मूसलाधार बारिश के बाद मकान गिरा:ट्रैक्टर, बाइक सहित ₹10 लाख का सामान मलबे में दबा, 4 लोगों ने भागकर बचाई जान




संभल में कल हुई मूसलाधार बारिश के बाद आज एक मकान गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर, बाइक और साइकिल सहित करीब 10 लाख रुपए का सामान मलबे में दब गया। मकान गिरता देख चार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। यह हादसा शनिवार सुबह 6 बजे संभल जिले की गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में हुआ। गांव निवासी सत्यपाल पुत्र रोशन सिंह का मकान अचानक गिर गया। मकान का कुछ हिस्सा गिरा तो उसके अंदर बैठे चार लोग तुरंत बाहर निकल आए। इसके 20 मिनट बाद पूरा मकान ढह गया। मकान के अंदर ट्रैक्टर, बाइक, साइकिल के अलावा बर्तन और कपड़े रखे हुए थे। सारा सामान मकान के मलबे में दब गया। ढाई घंटे बाद बाइक और साइकिल को मलबे से निकाला जा सका, जबकि ट्रैक्टर पर भी मलबा पड़ा हुआ है। गेहूं से भरी कुटिया, चारपाई, कपड़े और खाने-पीने का सामान भी दब गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सत्यपाल सिंह ने बताया कि रोज की तरह सुबह उठे थे, तभी मकान की एक दीवार गिरी और सभी लोग घर से बाहर निकल आए। इसके बाद पूरा मकान गिर गया। ट्रैक्टर-बाइक सहित सारा सामान दबने से करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। मकान गिरने की जानकारी मिलने पर एसडीएम अवधेश कुमार ने लेखपाल को मौके पर भेजा। सुबह 10:30 बजे लेखपाल ने पहुंचकर हादसे की रिपोर्ट बनाई। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि शुक्रवार को पूरे संभल जिले में मूसलाधार बारिश हुई थी। रात में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। शनिवार सुबह पाठकपुर गांव में सत्यपाल का मकान गिरने की घटना हुई। वहीं, शुक्रवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के मुन्नी माता मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *