![]()
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने अपने साथी कलाकारों के साथ अंकित बालियान मर्डर केस में कई तरह के आरोपों लगने के बाद आखिरकार 9वें दिन उनके घर बंतीखेड़ा में शोक जताने पहुंचे थे और अपनी तरफ से धमकी देने की बात कहते हुए सफाई भी दी थी। मगर इस पर हरियाणवी कलाकार एवं सीएम के ओएसडी गजेंद्र फोगाट के समर्थकों ने तंज कसा है। गजेंद्र फोगाट फैन नाम से सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालते हुए लिखा-लाखों गालियां खाने के बाद शर्मिंदा होकर मासूम शर्मा 13वीं के दो दिन बाद फॉर्मेलिटी करने बालियान के घर पहुंचा गया। इससे पहले कलाकार गजेंद्र फोगाट ने स्वयं कलाकार अंकित बालियान मर्डर केस में पोस्ट डाली है, जिसमें लिखा-अंकित बालियान मर्डर इन गन कल्चर गानों के कारण ही हुआ है। अभी भी वक्त है सुधर जाओ लेखकों-गायकों। वहीं अंकित के परिवार ने भी मासूम शर्मा पर गंभीर सवाल उठाए थे। मीडिया द्वारा हरियाणा में इसी तरह के कंट्रोवर्सी गाने बनाने के सवाल पर मासूम भड़क गए थे। उस समय तत्वदर्शी गाने का जिक्र कर जवाब देने से बचकर निकल गए थे। ‘तत्वदर्शी’ सॉन्ग हैरी-मासूम हुए ट्रोल ‘तत्वदर्शी’ हरियाणी सॉन्ग के आने पर हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर मासूम शर्मा और उनके दोस्त हैरी लाठर ट्रोल हो गए हैं। इन दोनों कलाकारों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है। इस गाने के बाद गुस्साए रामपाल समर्थकों ने कलाकार मासूम शर्मा, हैरी लाठर एवं ध्रमेंद्र हुड्डा को लेकर एआई वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं, जिसमें उनको शराब पीते या अन्य एक्टिविटी में दिखाया है। हर रोज एआई वीडियो आ रही है। इसी के चलते कलाकार हैरी लाठर ने लाइव आकर वीडियो जारी कर कहा, पाखंडियों के चेले अब अपनी नीच हरकतों पर उतर आए हैं। इनको कितना भी समझा लो, समझेंगे नहीं। एआई वीडियो से कैसे-कैसे दिखा रहे हैं। सच्चाई सबको पता है। कैथल के बर्खास्त कांस्टेबल सुनील सिंधू ने भी कहा, मासूम शर्मा ने हरियाणा को क्या दिया, सिर्फ स्टेज पर महिलाओं को गालियां दी। रामपाल समर्थकों ने भी पलटवार करते हुए वीडियो जारी कर मासूम शर्मा को करारा जवाब दिया है। ये चेले अब नीच हरकतों पर आए, एआई वीडियो बना डाल रहे : हैरी हरियाणवी कलाकार हैरी लाठर ने वीडियो जारी कर कहा, ये पाखंडियां के जो चेले हैं, इनको कितना भी समझालो। ये नीच हरकतों पर आ गए हैं। अपॉजिट गाने निकालन लग रहे हैं तो निकाल लो। अब ये नीच हरकत ये हैं कि एआई की वीडियो बनाकर उसमें कैसे-कैसे दिखा रहे हैं। लोगों को पता है कि कौन गलत है। अब ये इंस्टाग्राम पर फेक फोलोवर्स बढ़ाने लगे, ताकि आईडी खराब हो जाए। जब फोलोवर्स अचानक 10 से 20 हजार घट गए तो मेरे दोस्त से बात की तो पता चला कि ये फेक फोलोवर्स कर रहे हैं और आइडी पर्सनल कर देंगे। मेरी और मासूम शर्मा भाई की आगे की वीडियो दूसरे चैनल से भी आ जाएगी। मासूम शर्मा का नाम ने लेते हुए सीधा कटाक्ष हरियाणवी कलाकार गजेंद्र फोगाट ने सिंगर मासूम शर्मा का नाम ने लेते हुए पोस्ट के जरिए सीधा कटाक्ष किया है। पोस्ट में लिखा-तुम्हारी ये जिद पता नहीं कितनी जिंदगीयां लीलेगी। मैंने पहले भी कहा, तब भी इसे गंभीरता नहीं लिया गया। गानों से कोई बदमाश नहीं बनता। ऐसा ही बोल्या था ना, गन कल्चर से पैसा कमाने वालों ने? अब परिणाम देख लो, अंकित के हत्यारे हरियाणा के ही कम उम्र के बच्चे हैं, जो गन कल्चर के हरियाणवी गानों से प्रेरित हैं। खैर राम जी भली करे। गन कल्चर गाने साइट से हटने पर मासूम ने कहा था कि गानों से कोई बदमाश नहीं बनता जब गन कल्चर गाने साइट से हटाए गए थे तो कलाकार मासूम शर्मा का बयान आया था कि गानों से कोई बदमाश नहीं बनता। ये मनोरंजन के लिए हैं। अगर गानों से कोई बदमाश बनता तो सब बंद हो जाने चाहिए। हालांकि, मासूम शर्मा और गजेंद्र फोगाट की पहले से कंट्रोवर्सी रही है। अब मासूम शर्मा ने भी गन हटाने पर गजेंद्र फोगाट पर निशाना साधा था कि कलाकार का भला नहीं कर सकता तो बुरा तो मत कर। बर्खास्त सुनील सिंधू बोले-मासूम शर्मा ने हरियाणा को क्या दिया, स्टेज पर मां-बहन को गोलियां दी हरियाणा पुलिस जिला कैथल से बर्खास्त कांस्टेबल सुनील सिंधू ने सोशल मीडिया पर दिए बयान में कहा, मासूम शर्मा ने हरियाणा को क्या दिया है। चलो, ठीक है शब्दों में गाया है। मासूम शर्मा ने स्टेज पर लोगों को गाली देना। ये उसके संस्कार है, उसके माता-पिता ने ही सिखाए है। कहीं जाकर कंट्रोवर्सी। पहले उसे कौन जानता था। कंट्रोवर्सी हुई तो उसे जानने लगे। मासूम ने हरियाणा को क्या दिया है, जिससे उसको अर्जुन अवॉर्ड या पद्म श्री दिला दे। इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने या फिल्म सुपरहिट के दावों पर सिंधू बोले, मुझे नहीं पता कि सुपरहिट हो गई। मैं नहीं देखा करता ऐसी। जो आदमी स्टेज पर मां-बहन, बेटियों के सामने गाली दे सकता है। मुझे नहीं अच्छा लगता। गाली देने से गैंगस्टर थोड़ी रूकेगा। गाली तो किसी बात का समाधान नहीं। लेकिन आप ये देखो कि गाली कहां दे रहे हो। किसी का मोबाइल छीन लेना। दिक्कत यहीं आती है कि सुधारने वाले आगे नहीं आ रहे। उनको पता है। मैं ये नहीं कहता कि ये गलत है या वो गलत है। संपूर्ण कोई नहीं है, हर किसी में कोई न कोई गुण है। रामपाल समर्थन बोले, मासूम शर्मा ने समाज में गंदगी फैलाई, युवाओं को बिगाड़ा रामपाल समर्थक एवं गौरक्षक विजय कोहाड़ ने कहा, मासूम शर्मा ने समाज में गंदगी से कुछ नहीं दिया। मासूम ने किसी गरीब लड़की की शादी में पांच रुपए दिए हो या गांव में एक पाइप भी हो तो बताओ। मासूम शर्मा ने गन कल्चर गाने गाए और बच्चों को बिगाड़ा। महिलाओं पर गाने निकाले। हैरी कैसा लेखक हो गया। लेखक तो दादा लख्मीचंद होए करदा था। ये लेखक नहीं, नचनिए है। इनको कैसे भगवान कह दे। दावा किया कि रामपाल इनको पैसों में नचा सकता है, ये रामपाल को नहीं नचा सकते। बाबा रामपाल द्वारा किसान और मजदूरों के लिए खेतों में पानी सिंचाई और जलभराव से निपटने के लिए पाइप बिछवाई जा रही है। पाखंडी कोई कुछ नहीं देता, परंतु रामपाल ने किसान व मजदूरों के लिए द्वार खोल रखे हैं। ग्रामीण बोले, पॉपुलर के विरोधी हो जाते हैं। सिसाय कालीरामन को पंचायत के एक बार कहने पर ही पाइप व गौशाला के शेड दे दिया। ये खबर भी पढ़ें… मासूम शर्मा को धमकी, सॉन्ग हटाने को कहा:हरियाणवी सिंगर बोले-बाबा के चेलों को ज्यादा दिक्कत, तमाचे लगने चाहिए; कॉन्ट्रोवर्सी से ट्रेंडिंग में ‘तत्वदर्शी’ हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए है। इस बार मामला उनके नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने पाखंडी बाबाओं और डेरों को निशाने पर लिया है। तीन दिन पहले सॉन्ग का ट्रैक जारी होते ही सिंगर को थ्रेट कॉल यानी धमकियां मिलनी शुरू हो गईं हैं। पूरी खबर पढ़िए :::
Source link
अंकित बालियान के घर गए मासूम शर्मा विवाद में घिरे:गजेंद्र फोगाट फैन ने डाली पोस्ट, तीखी प्रतिक्रिया, लिखा-लाखों गालियां खाने के बाद गया
