Headlines

अशोकनगर में यादव समाज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया:शोभायात्रा निकाली, 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के सम्मानित किया




अशोकनगर जिले के मुंगावली में शनिवार को यादव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन जन्मोत्सव मनाया। नगर परिषद ग्राउंड से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा बैंड-बाजों और श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ शहर के मुख्य रास्तों से गुजरी। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर इसका स्वागत किया। श्रद्धालु भजनों पर नाचते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। इसके बाद नगर परिषद ग्राउंड में मंचीय कार्यक्रम हुआ। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त केपी यादव, झांसी के पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राव यादवेंद्र सिंह यादव ने संबोधित किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। बच्चों को पढ़ाई और मेहनत का संदेश वक्ताओं ने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने का संदेश दिया। इस दौरान 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सरकारी नौकरी पाने वालों का भी सम्मान कार्यक्रम में सरकारी नौकरी के लिए चुने गए युवाओं को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरकारी सेवा से रिटायर हुए यादव समाज के लोगों का सम्मान हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *