Headlines

फेस्टीव सीजन में ट्रेनों में तेजी से भर रही सीटें:रांची से धार्मिक स्थलों पर जाने वाली ट्रेनें 75% फुल, दिल्ली से धनबाद तक एक विशेष ट्रेन शुरू




दशहरे की छुट्टियों में इस बार रांची के लोगों का सफर सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक स्थलों के दर्शन पर निकलने की तैयारी भी तेज हो गई है। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए लोगों ने ट्रेन, फ्लाइट और बसों में अभी से टिकट बुक कराना शुरू कर दिया है। इसका असर बुकिंग पर साफ दिखाई दे रहा है। 8 से 20 अक्टूबर के बीच प्रयागराज, पुरी, देवघर, जम्मू और दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं। कई ट्रेनों में स्लीपर की ज्यादातर सीटें फुल हो चुकी हैं, तो किसी में एसी श्रेणी में गिनी-चुनी सीटें ही बची हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग और आरएसी की स्थिति भी बन गई है। वहीं, फ्लाइट्स में भी डिमांड बढ़ने और डायनेमिक फेयर के कारण किराया बढ़ने लगा है। खास बात यह है कि यात्रियों की पसंद में इस बार धार्मिक शहर सबसे ऊपर नजर आ रहे हैं। सप्ताह में दो दिन चलेगी दिल्ली से ट्रेन
वहीं, त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली के शकूर बस्ती से धनबाद तक एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 03639/40 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल ट्रेन 4 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन, मंगलवार और शनिवार को शकूर बस्ती से धनबाद के लिए चलेगी। वहीं, सोमवार और शुक्रवार को यह धनबाद से शकूर बस्ती के लिए रवाना होगी। आने वाले दिनों में अन्य महानगरों से भी झारखंड के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की उम्मीद है। ऐसे में वे लोग जिनकी टिकट की लंबी वेटिंग और अनुपलब्धता के कारण अपने घर लौटने की उम्मीद पर ग्रहण लगा था, उन्हें राहत मिली है और अब वे त्योहारों में अपने घर लौट सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *