Headlines

बाल विवाह रोकने भारत की मुहिम को UN की मंजूरी:छत्तीसगढ़ में 3 साल में 8,414 मामले रोके, 27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन दिवस




बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चल रही मुहिम को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को ‘बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया है। इसी दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान शुरू किया था। छत्तीसगढ़ में इस अभियान के तहत पिछले तीन साल में 8,414 बाल विवाह रुकवाने का दावा किया गया है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के मुताबिक, राज्य के सभी 33 जिलों में आठ सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर बाल विवाह रोकने के लिए काम किया जा रहा है। संगठन की ओर से समुदायों, स्कूलों, पंचायतों, पुलिस, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ में 18 साल से पहले शादी का आंकड़ा घटा आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 18 साल से पहले शादी करने वाली लड़कियों का आंकड़ा भी कम हुआ है। एनएफएचएस-5 (2019-21) में यह 12.1 प्रतिशत था, जो एनएफएचएस-6 (2023-24) में घटकर 10.1 प्रतिशत हो गया। हालांकि, देश का आंकड़ा 20.1 प्रतिशत है। भारत ने 2026 तक बाल विवाह की दर को 10 प्रतिशत और 2030 तक इसे पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है। भारत की पहल को UN की मंजूरी जेआरसी के संस्थापक भुवन ऋभु ने बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने की पहल की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र के सामने यह प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद सिएरा लियोन ने भारत समेत 67 देशों के समर्थन से प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया, जिसे 4 सितंबर को मंजूरी मिल गई। जेआरसी के मुताबिक, देशभर में पिछले तीन साल में 5.50 लाख से ज्यादा बाल विवाह रुकवाने का दावा किया गया है। संगठन फिलहाल देश के 782 जिलों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहा है। 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ली थी शपथ भुवन ऋभु के मुताबिक, 27 नवंबर 2024 को देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली थी। उनका कहना है कि भारत का यह अभियान अब 99 से ज्यादा देशों तक पहुंच चुका है। दिसंबर 2024 में नेपाल में भी ‘बाल विवाह मुक्त नेपाल’ अभियान शुरू किया गया था। जेआरसी ने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक 100 दिन का अभियान भी चलाया था। इसके तहत 100 देशों और एक लाख स्कूलों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *