Headlines

सहरसा में फुट ओवरब्रिज निर्माण से ट्रेनें लेट, एक रद्द:2 घंटे 15 मिनट के ब्लॉक से 10 ट्रेनें विलंब, 8-9 सितंबर को फिर लगेगा




सहरसा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर शनिवार को रेलवे ने 2 घंटे 15 मिनट का ब्लॉक लिया। सुबह 7:15 बजे से 9:30 बजे तक प्लेटफॉर्म नंबर-1 और 2 पर टीआरडी की टीम ने मास्ट चढ़ाने का काम किया। इस दौरान दोनों प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा। ब्लॉक का असर सुबह से दोपहर तक ट्रेनों के परिचालन पर देखने को मिला। 10 से अधिक मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें विलंब से चलीं, जबकि 63343 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चार घंटे तक लेट हुई पैसेंजर ट्रेन विलंबित ट्रेनों में 55566 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर करीब चार घंटे, 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब दो घंटे, 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस करीब दो घंटे और 04071 सुपौल-दिल्ली स्पेशल करीब 1 घंटा 20 मिनट देर से पहुंची। 8 और 9 सितंबर को फिर लगेगा ब्लॉक तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 8 और 9 सितंबर को दोबारा दो-दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। दोनों दिनों सुबह 7:15 बजे से 9:15 बजे तक गर्डर लॉन्चिंग का काम होगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 और 2 से ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग ने गर्डर लॉन्चिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक बड़ी क्रेन सहरसा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में मंगाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, फुट ओवरब्रिज के लिए कुल 11 गर्डरों की लॉन्चिंग की जानी है। राज्यरानी एक्सप्रेस के बाद शुरू होगा काम रेलवे ने ब्लॉक का समय इस तरह निर्धारित किया है कि ललितग्राम-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। हालांकि, ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म-1 और 2 से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन परिचालन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा तीसरा फुट ओवरब्रिज सहरसा जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और प्लेटफॉर्म के बीच आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से तीसरे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *