![]()
बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र के केवांछी गांव में एक दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। मौके से मिले हड्डियों के अवशेष जब्त कर जांच के लिए भेजे गए हैं। 24 साल के हिमांशु ध्रुव ने उठाया कदम पुलिस के अनुसार, केवांछी निवासी 24 वर्षीय हिमांशु ध्रुव ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इससे पहले परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया था। मर्ग कायम कर जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से मिले अवशेष जब्त किए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बीमारी से परेशान था युवक बिल्हा टीआई तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हिमांशु कुछ समय से बीमारी से परेशान था। आशंका है कि इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई पुलिस घटनास्थल से मिले अवशेषों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। एफएसएल रिपोर्ट और पूछताछ से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बिल्हा में दिव्यांग युवक ने की खुदकुशी, बिना बताए अंतिम:पुलिस को सूचना मिलने तक शव जल चुका था, हड्डियां जांच के लिए भेजी गई
