Headlines

छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन:विष्णु बहादुर सिंह अध्यक्ष बने, विशाल सिंह परिहार को युवा संगठन की कमान मिली




राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा (पंजीयन क्रमांक 49/2001) की एक बैठक स्वर्गीय ठाकुर लोटन सिंह स्मृति महाराणा प्रताप भवन में हुई। इसमें समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों और सदस्यों ने पद की शपथ ली और समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समाज को और सक्रिय बनाने के लिए युवा संगठन भी बनाया गया। इसमें विशाल सिंह परिहार को सर्वसम्मति से युवा संगठन का अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य: आनंद बहादुर सिंह, दशरथ ठाकुर, नागेंद्र परिहार, नागेश भदौरिया, संजय महेंद्र बहादुर सिंह, अमर सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह परिहार, आलोक सिंह, उपेंद्र भदौरिया, नितिन सिंह भाटी, नीलम सिंह, सुनीता सिंह, अनीता भदौरिया, अंचला ठाकुर, विभा ठाकुर। बैठक में आगामी दशहरा मिलन समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसे भव्य बनाने के लिए सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। समारोह में मुख्य रूप से शस्त्र पूजन, सामाजिक पुस्तिका का विमोचन, स्वर्गीय ठाकुर लोटन सिंह की स्मृति मूर्ति का अनावरण और प्रतिभावान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। बैठक के आखिर में संगठन के विस्तार, एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर खास जोर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *