![]()
मुरैना में रविवार को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए। कैलारस, सबलगढ़, पहाड़गढ़ और जौरा क्षेत्र में सोन नदी, क्वारी नदी, पगारा डेम और नालों का जलस्तर बढ़ गया। निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। नेहरावली गांव में क्वारी नदी का पानी घरों तक पहुंच गया। पानी बढ़ने के बाद ग्रामीण जरूरी सामान लेकर घरों की छतों पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर प्रशासन ने मौके की स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया। काबिल गांव में 50 लोगों का रेस्क्यू
देवगढ़ क्षेत्र के काबिल गांव में जलस्तर बढ़ने के बाद करीब 50 महिला, पुरुष और बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। जिले के 50 से अधिक गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। 6 सितंबर को 27.9 मिमी बारिश
जिले में 6 सितंबर को औसतन 27.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 जून से 6 सितंबर तक जिले में कुल 531.2 मिमी औसत बारिश हुई है। वर्षामापी केंद्रों में कैलारस में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। तहसीलवार बारिश के आंकड़े जिले की सामान्य औसत वर्षा 706.9 मिमी है। अब तक हुई बारिश सामान्य औसत का करीब 75 प्रतिशत है। पिछले साल इसी अवधि में 913.4 मिमी बारिश हुई थी। इस साल पिछले साल की तुलना में 382.2 मिमी कम बारिश हुई है। कलेक्टर बोले- पैनिक की स्थिति नहीं कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि फिलहाल पैनिक होने की स्थिति नहीं है। सभी लोग धैर्य रखें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जहां जरूरत हो रही है, वहां प्रशासन राहत और बचाव के लिए पहुंच रहा है। कलेक्टर ने लोगों से नदी, नाले और डेम के आसपास नहीं जाने की अपील की है। अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। बारिश से हुए नुकसान का सर्वे भी जल्द शुरू कराया जाएगा।
Source link
मुरैना में लगातार वारिश से निचले गांवों में पानी:फसलों को पहुंचा नुकसान, नेहरावली में घरों तक पहुंचा क्वारी नदी का पानी; 50 ग्रामीणों का रेस्क्यू
