Headlines

पंजाब कांग्रेस का जालंधर में धरना:हलद्वानी में मंच शुद्धिकरण पर भड़के, देशभगत यादगार हाल में प्रदर्शन, बोले-बीजेपी जातिवाद फैला रही




हलद्वानी में खड़गे के भाषण के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण के विरोध में पंजाब कांग्रेस ने जालंधर में भाजपा के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस लीडरशिप ने देशभगत यादगार हाल में भाजपा पर जातिवाद के आरोप लगाए।
कांग्रेस नेताओं का साफ कहना है कि यह केवल एक पार्टी अध्यक्ष का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान की आत्मा, समानता के अधिकार और पूरी सामाजिक मानसिकता पर सीधा हमला है। कांग्रेस के कैंट विधायक सहित जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पूरी घटना को संविधान की धारा 14, 15 और 17 का उल्लंघन बताया, जो देश के हर नागरिक को समानता का अधिकार देती हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि आजादी के 75 साल बाद भी बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली और विदेश नीति जैसे असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही है। पंजाब के गुरुओं और पीरों द्वारा दिए गए ‘संगत और पंगत’ के संदेश का हवाला देते हुए नेताओं ने कहा कि पंजाब की धरती कभी भी ऐसी भेदभावपूर्ण और मन्नूस्मृति वाली मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगी।
मनोरंजन कालिया के यज्ञ के बयान का किया खंडन
कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के उस दावे को भी खारिज कर दिया गया है जिसमें उन्होंने इसे एक धार्मिक संस्था द्वारा आयोजित सामान्य ‘हवन-यज्ञ’ करार दिया था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खुद मौजूद थे, जिसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को बीजेपी की ‘बी-टीम’ करार दिया गया। साथ ही राहुल गांधी द्वारा दलितों, पिछड़ों और शोषितों के हक में आवाज उठाने पर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की सख्त निंदा की गई।

बिजली संकट पर आप सरकार को घेरा
इसके अलावा, पंजाब में गहराते बिजली और कोयला संकट को लेकर भी राज्य सरकार पर तीखे निशाने साधे गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब के थर्मल प्लांटों में महज कुछ दिनों का कोयला बचा है और राज्य में बिजली उत्पादन देश में सबसे महंगा साबित हो रहा है। आम आदमी पार्टी सरकार पर दिल्ली से संचालित होने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि सस्ते बिजली ऑफर ठुकराकर पंजाब की जनता पर बोझ डाला जा रहा है। नेताओं का दावा है कि आने वाले समय में जनता इस कुशासन और बांटने वाली राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *