Headlines

चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल:3 IPS को सौंपे विभाग, 3 इंस्पेक्टरों को लगाया अडिशनल थाना प्रभारी,9 चौकी इंचार्ज बदले; जल्द चार्ज लेने के आदेश




चंडीगढ़ पुलिस में आईपीएस और डीएएनआईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। जम्मू-कश्मीर से तबादले के बाद पहुंचे आईपीएस राजेश कुमार शर्मा को एसएसपी ऑपरेशंस, साइबर क्राइम, कमांडेंट आईआरबी और असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तीन इंस्पेक्टर और 9 पुलिस चौकी इंचार्ज के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में से तीन को जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस विनीत कुमार को एसपी हेडक्वार्टर एवं कम्युनिकेशन के साथ विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार मिला है। आईपीएस अनुराग दारू को एसपी क्राइम और आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास सुरक्षा एवं ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। डीएएनआईपीएस अधिकारी विजय को एसपी हेडक्वार्टर एवं कम्युनिकेशन के साथ एसपी सिटी, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई और इंटेलिजेंस का प्रभार दिया गया है। वहीं, डीआईजीपी राजीव रंजन सिंह इन सभी प्रमुख शाखाओं के कामकाज की निगरानी करेंगे। तबादलों के तहत सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर रवदीप सिंह को अब पुलिस स्टेशन-39 का अडिशनल थाना प्रभारी लगाया गया है। वहीं, सेक्टर-17 बस स्टैंड चौकी की प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रमुखी को पुलिस स्टेशन-17 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस चौकी-24 के प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार को पुलिस स्टेशन-34 का अडिशनल थाना प्रभारी बनाया गया है। किस-किस अधिकारी का हुआ तबादला… थाना और चौकी स्तर पर बदली जिम्मेदारियां ताजा फेरबदल के बाद चंडीगढ़ पुलिस में थाना और चौकी स्तर पर कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। खास तौर पर हाल ही में प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बने अधिकारियों को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से उन्हें पुलिस स्टेशन स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *