![]()
अबोहर के गांव मलूकपुरा निवासी 23 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह का शव सोमवार सुबह गांव केराखेड़ा के पास नहर से बरामद हुआ। युवक रविवार से लापता था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और मजदूरी करता था। परिवार में चार भाई और एक बहन है। परिजनों के अनुसार, हरप्रीत की बाइक नहर किनारे खड़ी मिली थी, जिसके बाद से परिवार उसकी तलाश कर रहा था। SI बोले- परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी हरप्रीत के भाई जगमोहन ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बहन प्रीति कौर के घर गांव आदनियां (लंबी) गया था। वहां घरेलू विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि बहन के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। हरप्रीत ने वहां से परिवार को वीडियो भी भेजी थी और बहन को बचाने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार, बहन के घर विवाद के बाद हरप्रीत नहर तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। एसआई इंद्रजीत छाबड़ा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
अबोहर में 23 वर्षीय युवक नहर में मृत मिला:बहन के घरेलू विवाद को सुलझाने गया था, बाइक नहर किनारे मिली
