Headlines

संकट मोचन मंदिर में श्याम रसोई:एकादशी पर छोला-पूड़ी का वितरण, 100 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद




कानपुर के किदवई नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री श्याम जी सेवा समिति कानपुर के तत्वावधान में 576वीं श्री श्याम रसोई का आयोजन किया गया। एकादशी के अवसर पर सोमवार शाम रत्ना पंकज श्रीवास्तव के सहयोग से निःशुल्क भोजन वितरण किया गया। रसोई के तहत श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को छोला-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान करीब 100 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के संस्थापक विशाल हरलालका ने बताया कि श्री श्याम रसोई के माध्यम से नियमित रूप से जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। समिति का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *