Headlines

एसआईआर पर आज निर्धारित दावा आपत्ति और नोटिस सत्यापन की सुनवाई स्थगित



माननीय मंत्री, नगर विकास व आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार, सुदिव्य कुमार के निधन के उपरांत दिनांक 06 एवं 07 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। दिनांक 07 सितंबर 2026 को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। तदनुरूप लोहरदगा जिले के भी संबंधित सभी सरकारी कार्यालय 06 व 07 सितंबर को बंद रहेंगे। उक्त सरकारी निर्णय के आलोक में एसआईआर-2026 के अंतर्गत दिनांक 07 सितंबर 2026 को पूर्व निर्धारित दावा/आपत्ति एवं नोटिस/सत्यापन से संबंधित सभी सुनवाई स्थगित कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक् त संदीप कुमार मीना ने सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 07 सितंबर को निर्धारित सुनवाई को आगामी कार्यदिवस या सुविधानुसार पुनर्निर्धारित करें। संबंधित पक्षकारों को इसकी सूचना समय पर उपलब्ध कराएं। आम नागरिकों एवं संबंधित पक्षकारों/मतदाताओं से अनुरोध है कि दिनांक 07 सितंबर 2026 को पूर्व निर्धारित सुनवाई के लिए संबंधित कार्यालय/सुनवाई स्थल पर आने की आवश्यकता नहीं है। पुनर्निर्धारित सुनवाई की तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षकारों/मतदाताओं से अपील की है कि पुनर्निर्धारित तिथि पर निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित हों। सुनवाई की प्रक्रिया में सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *