Headlines

Haryana BJP News | Praveen Atre Appointed Media Sampark Pramukh


सीएम नायब सैनी के साथ भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख प्रवीन अत्रे।

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी सांगठनिक टीम में बड़ा बदलाव करते हुए प्रवीण अत्रे को प्रदेश ‘मीडिया संपर्क प्रमुख’ की नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। अत्रे इससे पहले म

.

कुशल वक्ता और मीडिया मैनेजमेंट में माहिर प्रवीण अत्रे को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दोनों का ही बेहद करीबी माना जाता है।

चंडीगढ़ मुख्यालय पर पहले मीडिया सचिव रहे

हरियाणा के प्रशासनिक इतिहास में मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव का पद बेहद खास रहा है। 1966 से 1996 तक एकमात्र पद दिल्ली स्थित हरियाणा भवन से संचालित होता था, जहां मुख्यमंत्री अपने भरोसेमंद व्यक्ति को मीडिया से तालमेल के लिए नियुक्त करते थे।

चंडीगढ़ मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के अधीन मीडिया सचिव का पद पहली बार 2025 में सृजित किया गया, जिस पर प्रवीण अत्रे की नियुक्ति हुई। इससे पहले मनोहर सरकार (पार्ट-2) और नायब सरकार (पार्ट-1) के दौरान DGIPR विभाग के तहत बने विशेष पद पर भी अत्रे ने ही कमान संभाली थी।

चुनावों में साबित की कार्यकुशलता

नायब सैनी सरकार (पार्ट-1) के दौरान हुए लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रवीण अत्रे ने मीडिया प्रबंधन की मुख्य कमान संभाली। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने से लेकर डिबेट्स में गेस्ट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई। सौहार्दपूर्ण कार्यशैली और बेहतर समन्वय के बल पर वह पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री की पहली पसंद बनकर उभरे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *