Headlines

फरीदाबाद में JCB ने छठी कक्षा के छात्र को कुचला:पिता के साथ गैस सिलेंडर भरवाने जा रहा था; डंपर से टकराया बाइक का हैंडल




फरीदाबाद के डबुआ-पाली रोड पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मेवला महाराजपुर निवासी प्रिंस कुमार अपने पिता अजीत यादव के साथ बाइक पर गैस सिलेंडर भरवाने जा रहा था। भांखरी के पास हादसा होने के बाद प्रिंस सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही जेसीबी मशीन की चपेट में आ गया। परिजनों के अनुसार, घर में गैस खत्म होने के कारण मंगलवार को खाना नहीं बन पाया था। करीब दो बजे अजीत यादव सिलेंडर लेकर बाइक से निकले। प्रिंस पीछे बैठा हुआ था और सिलेंडर पकड़े हुए था। भांखरी के नजदीक बाइक के बराबर में एक डंपर चल रहा था। इसी दौरान बाइक का हैंडल डंपर से टकरा गया। सड़क पर गिरा बच्चा, ऊपर से उतरा पहिया डंपर की टक्कर लगने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। अजीत यादव एक तरफ जा गिरे, जबकि प्रिंस दूसरी ओर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही जेसीबी मशीन का पहिया प्रिंस के ऊपर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार घटना के बाद जेसीबी मशीन का ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआइसी अस्पताल भेजा गया है। छठी कक्षा में पढ़ता था प्रिंस परिजनों ने बताय कि प्रिंस कुमार छठी कक्षा का छात्र था। उसके पिता अजीत यादव मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस डबुआ थाना पुलिस इंचार्ज सुमेर सिंह के मुताबिक पुलिस ने जेसीबी मशीन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद से वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों और अन्य माध्यमों से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *