Headlines

ग्वालियर से लापता छात्र 11 दिन बाद हरियाणा में मिला:'फ्री फायर' की लत में घर से छोड़ा था, अब होगी काउंसलिंग




ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र से 11 दिन पहले लापता हुए 15 साल के किशोर को पुलिस ने हरियाणा के जींद जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि किशोर ऑनलाइन गेम फ्री फायर का आदी था और इसी वजह से बिना बताए घर छोड़कर चला गया था। थाटीपुर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे तलाशा। 30 जून को घर से हुआ था लापता पुलिस के मुताबिक, मेहरा कॉलोनी निवासी महिला ने 30 जून को थाटीपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी में केरला एक्सप्रेस में चढ़ता दिखा एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि किशोर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से केरला एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली की ओर गया था। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट किया गया। लोकेशन से जींद पहुंची पुलिस साइबर सेल ने किशोर की तकनीकी लोकेशन ट्रैक की, जो हरियाणा के जींद जिले में मिली। इसके बाद ग्वालियर पुलिस की टीम वहां पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से अलेवा क्षेत्र से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। पहले काउंसलिंग, फिर परिजनों को सौंपेंगे थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि किशोर को ग्वालियर लाया जा रहा है। उसे पहले बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया जाएगा, जहां उसकी काउंसलिंग होगी। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने दी सलाह पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों और मोबाइल गेमिंग पर नजर रखें। यदि बच्चे में गेमिंग की लत के संकेत दिखें तो समय रहते उनसे बातचीत करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *