Headlines

बोलबा के प्लस टू हाईस्कूल में 273 बच्चों की स्वास्थ्य जांच हुई




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोलबा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने एसएस प्लस टू हाई स्कूल, बोलबा में दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर लगाया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में बीमारी, शारीरिक कमजोरी, पोषण की कमी और विकलांगता की शुरुआती पहचान कर समय पर परामर्श और इलाज देना था। जांच चार श्रेणियों में की गई, जिनमें जन्मजात दोष, सामान्य बीमारियां, पोषण संबंधी कमियां और विकास में देरी व विकलांगता शामिल रहीं। शिविर में कुल 273 विद्यार्थियों की जांच हुई। 56 विद्यार्थियों में स्वास्थ्य समस्याएं चिह्नित की गईं। इनमें 26 में चर्म रोग, 21 में दंत रोग, 5 छात्राओं में मासिक धर्म संबंधी समस्या, 3 में दृष्टि समस्या और 1 में एनीमिया पाया गया। सभी चिह्नित विद्यार्थियों को परामर्श और दवाइयां दी गईं। जरूरत वाले बच्चों को आगे की जांच के लिए सीएचसी बोलबा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *