Headlines

रेलवे को 10 दिन का अल्टीमेटम:बक्सर में इटाढ़ी क्रॉसिंग खोलने की मांग पर रेलयात्री समिति का धरना




बक्सर में रेलयात्री कल्याण समिति ने इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को तत्काल खोलने और क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शनिवार को बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। इसमें बक्सर से लेकर आरा तक के समिति पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने उद्घाटन के महज 48 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त हुए ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह घटना निर्माण में कथित अनियमितताओं को दर्शाती है, जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आम लोगों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से हजारों लोगों को रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प समिति ने रेलवे को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। प्रदर्शनकारियों ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और कहा कि जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता शाखा महामंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन इमरान खान और वैद्य एस.के. पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बीजेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार पटेल, उपाध्यक्ष कामेन्द्र सिंह तथा केंद्रीय समिति सदस्य रासबिहारी राय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ, जीआरपी, एसआईबी और सीआईबी के अधिकारी एवं जवान तैनात थे। रेलवे ट्रैक पर धरना देगी समिति शाखा संयोजक वीरेंद्र ओझा ने रेलवे प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग नहीं खोली गई, तो समिति आंदोलन के अगले चरण में रेलवे ट्रैक पर धरना देगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।
अध्यक्षीय संबोधन में सत्येन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खोलने की लड़ाई अब सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। वहीं दानापुर मंडल के महामंत्री शैलेश ओझा ने कहा कि ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण पहले से ही लोगों को परेशानी हो रही है और रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से हालात और गंभीर हो गए हैं। उन्होंने जनहित में तत्काल क्रॉसिंग खोलने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में रहे शामिल
धरना-प्रदर्शन में अभिषेक महतो, लव कुमार सिंह, रामबाबू कुशवाहा, हरेराम ठाकुर, रामजी प्रसाद, तौकीर आलम, मोहम्मद हाशमी, जयप्रकाश चौबे, मनोज सिंह, मुक्तेश्वर पाण्डेय, अनील सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। धरना के समापन पर समिति ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जनहित और आम लोगों की सुविधा के लिए संघर्ष जारी रखने का भी संकल्प लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *